जालंधर। गर्म तेल की कड़ाही में गिरने से अढ़ाई वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से जल र्गई।
बच्ची
के 50 फीसदी से अधिक जलने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी
हालत गंभीर बनी हुई है।
बच्ची के पिता मखन निवासी लतीफपुरा ने बताया कि वह
गोल गप्पे बना रहा था और पास ही उसकी बच्ची खेल रही थी। अचानक वह तेल की
कड़ाही में आ गिरी और गंभीर रूप से जल गई। डाक्टरों के अनुसार बच्ची की
हालत गंभीर बनी हुई है।