जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में बलिदान हुए रोपड़ के गांव चनोली (नूरपुरबेदी) के सैनिक जोबनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा।
विज्ञापन
23 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह, पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पुत्र थे। उन्होंने सितंबर 2019 में भारतीय सेना में भर्ती होकर 8 कैवेलरी, आर्मर्ड यूनिट (4 आरआर) में सेवा शुरू की थी। उनके परिवार के अनुसार, जोबनप्रीत सिंह का विवाह आने वाले फरवरी में तय था।
गांववासियों ने शहीद की कुर्बानी को यादगार बताते हुए कहा कि उनका बलिदान न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। शहादत की खबर मिलते ही चनोली, नूरपुरबेदी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।