स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल की निशानेबाज काव्या जैन ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हरसुहेल सिंह ने रजत पदक और शहनादीप सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
इसमें स्कूल की अंडर 17 लड़के और लड़कियों की टीम ने पहला स्थान और अंडर-19 लड़कों (पिस्तौल) की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।