फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला के युवक की इटली में सड़क हादसे में मौत, घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 22 Oct 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

मनप्रीत सिंह की मौत की खबर के बाद गांव नरूड में उनके परिवार तथा परिचितों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर देखी जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा के गांव नरूड के एक युवक की इटली में सड़क हादसे दौरान मौत होने का समाचार है। युवक की मौत की खबर सुन परिवार तथा गांव वासी सदमे में है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव नरूड के युवक मनप्रीत सिंह (23 वर्ष) पुत्र बलवान सिंह कुछ समय पहले इटली में अपने उज्जवल भविष्य के लिए गया था। बीते दिनों मनप्रीत सिंह अपनी कार में इटली के फोरते शहर के नजदीक से गुजर रहा था कि अचानक कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और एक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में मनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


मनप्रीत सिंह की मौत की खबर के बाद गांव नरूड में उनके परिवार तथा परिचितों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर देखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें