पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर के लोगों में उबाल है। वहीं पंजाब के कपूरथला में दुकानदारों ने हमले के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत से पूरा देश रोष में है। हर कोई इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ सहानुभूति प्रकट कर रहा है। वहीं, आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ पूरे देश में रोष प्रदर्शन भी हो रहे हैं। पंजाब में भी लोगों में आक्रोश है। जगह-जगह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व अन्य संस्थाओं ने पाकिस्तान के झंडे जलाए।
विज्ञापन
इस घटना के विरोध में कपूरथला शहर के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन ने फैसला बड़ा फैसला लिया है। पहलगाम आतंकी हमले के रोष में 24 अप्रैल (वीरवार) शहर को बंद रखा जाएगा। शहर की सभी दुकानें सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। कपूरथला शहर की सभी दुकानें बंद रखने का एलान किया गया है।
वहीं, सभी दुनकानदारों से अपील की गई है कि वह सभी सुबह 8:30 बजे श्री मणिमहेश मंदिर में इकट्ठे होकर एक विशेष बैठक में भाग लें। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकल जाएगा। हिंदू नेता सुभाष मकरंदी ने बताया इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।