फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश करने का आग्रह

Fri, 06 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को नई दिल्ली में जापान के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य एवं सिविल आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, फूड प्रोसेसिंग और सूचना एवं टेक्नोलॉजी मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान कैरों ने प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश करने का आग्रह किया।

कैरों ने कहा कहा कि पंजाब निवेश करने के लिए सार्थक राज्य है।

यहां फूड प्रोसेसिंग और सूचना टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, सरकारी सहायता, लागत का लाभ, बड़ी मार्किट उपलब्ध है।

 जापानी प्रतिनिधिमंडल में तमाकी तसू कादा और तोमोफूमी फूकामियां की अध्यक्षता में भारत पहुंचा।

इस दौरान कैरों ने कहा पंजाब आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर क्षेत्र निवेश के लिए प्राथमिक राज्य के रूप में उभर रहा है जिसके पंजाब सरकार ने सही वातावरण भी तैयार किया है।

कैरों ने बताया कि सरकार ने पहले चरण में मोहाली में ग्रीन फील्ड इलेक्ट्रानिक सिस्टम डिजाईन और मैन्युफैैक्चिरिंग (ईएसडीएम) क्लस्टर के लिए चालीस एकड़ जमीन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली के समीप लगभग 1700 एकड़ जमीन भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें