फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो भाइयों में इतना झगड़ा हुआ कि एक ने दूसरे को गोली मारकर जान लेने की कोशिश की। शहर के काला सिंघा रोड पर प्रॉपर्टी को लेकर हुए झगड़ में एक व्यक्ति ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। गोली मारने वाले छोटे भाई की पहचान अमृतपाल सिंह (40) के रूप में हुई है। फैक्टरी के साथ ही दोनों का घर है। जानकारी के अनुसार काला संघिया रोड पर स्थित प्लाइवुड फैक्टरी के मालिक दो भाइयों जसविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह के बीच रविवार को दोपहर को खाना खाते समय विवाद हो गया। प्रॉपर्टी को लेकर शुरू हुए झगड़े में दोनों भाई हिंसक हो गए। इस दौरान छोटा भाई अमृतपाल भागकर अपने पिता के कमरे में गया और अलमारी तोड़कर अंदर से पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर उठा लाया और जसविंदर पर गोली चला दी। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर फरार हो गया। जसविंदर सिंह को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें