फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सैलून में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। होशियारपुर मार्ग पर आदमपुर में सैलून पर बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी गोली लगने जख्मी हो गया। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान जालंधर रेरू पिंड निवासी सागर के रूप में हुई है घायल युवक गांव हरिपुर निवासी सुनील है। सागर और सुनील आदमपुर में एक सैलून के अंदर बैठे थे। बुधवार को बाद दोपहर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और आते ही उनका नाम पूछा और गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली सागर की छाती में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका साथी सुनील टांग पर गोली लगने से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश का नतीजा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें