संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। गांव नूकेरीया के एक नौजवान ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कर्मजीत सिंह सोमवार की रात बिना बताए घर से चला गया था। उसने मंडी रोड़ा वाली सही वाला के बीच में पंचायती जमीन के प्लाटों के पास दिल्ली से फाजिल्का आने वाली ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।
मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है।