संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। रिषी नगर में एक 28 वर्षीय नौजवान गगनदीप सिंह की नशे के कारण मौत हो गई। मृतक के घर में जहां शव मिला, वहां बगल ही सीरिंज पड़ी हुई थी। मृतक अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी अमनदीप ने बताया कि उनके ससुर का देहांत भी एक माह पहले ही हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके पति को जो लोग नशा देते थे, उन पर सरकार सख्त कार्रवाई करे, ताकि दूसरे लोगों का घर बर्बाद होने से बच जाए। मृतक की मां छिंदर ने कहा कि उनके बेटे की नशे के कारण मौत हुई है। अब उनका कोई सहारा नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका बेटा मजदूरी करता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। मामले की सूचना पर कोटकपूरा थाना सिटी प्रभारी गुरमेहर सिंह मौके पर पहुंचे और कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-
फोटो 13एफआरडी3-मृतक की फाइल फोटो
-