फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पहाड़ों से गिरे पत्थरों व मलबे को हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। रणजीत सागर बांध परियोजना के प्रोजेक्ट रोड पर 28 सितंबर शाम व्यू पॉइंट निकट लैंड स्लाइडिंग के चलते पूरा प्रोजेक्ट रोड बंद हो गया था। इसके चलते ऊंचा थड़ा, धार, दुनेरा सहित शाहपुर कंडी एवं आसपास इलाके को आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियां होने लगी। लोगों के मुताबिक सबसे बड़ी परेशानी पठानकोट एवं आसपास के स्कूलों में आने-जाने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए हो रही थी जिन्हें काफी लंबा सफर तय करके बच्चों को स्कूल छोड़ना पड रहा था। अब बांध प्रशासन ने हेवी मशीनरी एवं कर्मचारियों के साथ पहाड़ों से गिरे विशाल आकार के पत्थरों एवं भारी भरकम मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। शीघ्र ही रोड पर आवाजाही शुरू हो जाने की उम्मीद जगी है। संचार मंडल के जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन ने बताया कि बांध प्रशासन के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते हैवी मशीनरी एवं कर्मचारियों के साथ युद्ध स्तर पर रोड को खुलवाने का कार्य चल रहा है। लोगों ने पंजाब सरकार एवं बांध प्रशासन से अपील की है कि बार-बार आने वाली इस समस्या का कोई स्थाई समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें