फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंभा सेठी मार्ग का नहीं शुरु हुआ काम, पार्षद और मोहल्ला निवासियों ने फिर लगाया धरना

विज्ञापन
मोहल्ला निवासियों ने पार्षद मीनू सेठी की अगुवाई में फतेहगढ़ चौक पर धरना लगाया। - फोटो : HOSHIARPUR
विज्ञापन
होशियारपुर के वार्ड नंबर 13 में रंभा सेठी मार्ग का कार्य शुरू न करवाए जाने के रोष स्वरूप वीरवार को मोहल्ला निवासियों ने पार्षद मीनू सेठी की अगुवाई में फतेहगढ़ चौक पर धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पार्षद सेठी ने बताया कि पिछले कल लगाए गए धरने दौरान मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आज काम शुरू हो जाएगा, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें फिर सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। पार्षद सेठी ने कहा कि अब वे उस समय धरने से उठेंगी जब काम शुरू होगा। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था और निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, महासचिव पार्षद निपुण शर्मा, संजू अरोड़ा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मोहल्ला निवासी किरण सैनी, चंचला देवी, इंदू, भजन कौर, पलविंदर कौर, पवन सैनी, राजेश सैनी, विकास तलवाड़, राज महमी, भानू, अभिषेक, संजय, कुलविंदर, बिट्टू, दिनेश सैनी, गोल्डी, सुधीर कुमार, स्नेहलता, विरेंद्र धामी, संदीप सैनी, अनूप कुमार, अनुज शर्मा, विजय कुमार, संजू, जतिंदर, महिंदरपाल, राजन शर्मा, करण, वरिंदर सैनी, जीवन शर्मा, हरविंदर ठाकुर, सतपाल सैनी, डा. चमन लाल, राजरानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें