मुक्तसर में कंगना रणौत का पुतला फूंकतीं महिलाएं व अन्य। संवाद
- फोटो : MUKTSAR
मुक्तसर। शहर के कोटकपूरा चौक पर रविवार को किसान परिवार की महिलाओं ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान और महिलाएं मिलकर अपने हकों के लिए संघर्ष कर रही हैं। किसानों के पक्ष में अन्य वर्गों की तरफ से साथ दिया जा रहा है। कंगना रणौत की तरफ से किसान महिलाओं पर की गई टिप्पणी शर्मनाक है। उन्होंने कहा जहां एक तरफ पंजाबी कलाकार किसानों के हक के लिए धरनों पर बैठ गए है। वहीं कंगना के लिए ऐसा बयान देना शोभनीय नहीं है। कंगना को अपनी टिप्पणी के लिए किसानों और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।