फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नूरमहल में महिला से लूट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 04:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर देहात के नूरमहल-नकोदर रोड पर एक महिला को दातर दिखाकर लूट लिया गया। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने महिला से 4100 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक कलाई घड़ी छीन ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। लूट की शिकार राजविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। उप्पल खालसा गेट के पास काली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें रोका। एक युवक ने एक्टिवा की चाबी लॉक कर दी। दूसरे युवक ने लोहे का दातर दिखाकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 4100 रुपये नकद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इसके बाद आरोपी ने राजविंदर कौर की कलाई से घड़ी भी उतार ली। राजविंदर कौर के अनुसार, एक राहगीर को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत अपने जेठ अमरीक सिंह के साथ नूरमहल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नूरमहल थाना प्रमुख गुरमीत राम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें