फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बेहोश मिली युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-डलहौजी रोड पर शनिवार सुबह गांव जंडवाल के पास 20 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान डमटाल के गांव सीरत निवासी अंजू देवी के तौर पर हुई है। थाना मामून कैंट के प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवती गांव जंडवाल के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेजकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आशंका है कि युवती ने कोई जहरीला पदार्थ निगला था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर युवती की मौत के कारण का खुलासा होगा। वहीं मृतका की माता शुभ लता ने बताया कि अंजू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें