फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर पत्नी का सिर फोड़ा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। दहेज में 10 लख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने लाठी मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नवनीत कौर पत्नी गगनदीप सिंह निवासी सविस सिटी ने पुलिस को बताया है कि उसी शादी वर्ष 2016 में गगनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता द्वारा हैसियत के अनुसार खर्च किया गया। उपहार के रूप में उसे कीमती उपहार भी दिए गए। 2 सितंबर को उनके पति ने उनके साथ झगड़ा किया। उनके साथ मारपीट की। रक्षा बंधन के दिन अपने मायके अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गई थी। उसके पति ने कहा कि अपने पिता से दहेज में 10 लाख रुपये लेकर आना। उसे कारोबार में 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस बारे में अपने पिता को बताया। उनके पिता ने मजबूरी जाहिर करते हुए कहां के उनके पास इतने रुपए नहीं है। रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 2 सितंबर को उसके पति ने उसे जान से करने के इरादे से उसके सिर पर लाठी के साथ वार किया। उसने घर से भागकर अपनी जान बचाई और फोन कर अपने पिता को सूचित किया। पुलिस थाना कंबो में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें