फिरोजपुर। ट्यूबवेल पर नहाने गए एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उक्त युवक अपने दोस्तों संग नहाने गया था। मृतक गुरविंदर सिंह (24) वासी गंगा मंदिर बांसी गेट फिरोजपुर शहर के पिता सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनका बेटा गुरविंदर गर्मी से राहत पाने को अपने दोस्तों संग ट्यूबवेल पर नहाने गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसके संग गए दोस्त कुछ नहीं बता रहे हैं। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।