संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। शाह नहर से मिली सूचना के अनुसार पौंग बांध के स्पिलवे से 4388 क्यूसेक व पावर हाउस के टर्बाइनो से 17882 क्यूसिक पानी के छोड़े जाने से शाह नहर बैराज में 22270 क्यूसिक पानी आज पौंग बांध से छोड़ा गया। इस 22270 क्यूसेक शाह नहर बैराज में आए पानी में से 11500 क्यूसिक पानी को मुकेरियां हाइडल चैनल नहर में छोड़ दिया गया। जबकि शेष बचा पानी को शान हर विराज के 50 गेटों में से 8 गेटों को 2 फुट के करीब जमीन की सतह से ऊंचा उठाकर (22270-11500=10770) 10770 क्यूसेक पानी को ब्यास दरिया में छोड़ दिया गया।