फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: वेरका मिल्क की कीमत दो रुपये और प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम कम, सीएम का एलान

Fri, 19 Sep 2025 07:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे
विज्ञापन
milk - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने इसका एलान किया है। 
विज्ञापन


यूएचटी दूध (अल्ट्रा हाईटेंपरेचर मिल्क) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर और प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है। संशोधित कीमतें 22 सितंबर की सुबह से लागू होंगी।


सीएम मान ने कहा कि ये कीमतें भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे कदम राज्य के सहकारी मॉडल को और मजबूत करेंगे और पंजाब के लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। टेबल बटर की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम, अनसाॅल्टेड बटर की कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है। आइसक्रीम (गैलन, ब्रिक और टब) जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है और पनीर की कीमत भी 15 रुपये प्रति किलोग्राम घटाई गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कीमतों में की गई इस कमी से जनता को काफी लाभ मिलेगा। उत्पादों तक पहुंच बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की मांग व बिक्री में वृद्धि होगी। इस कदम से कर वसूली में भी इजाफा होगा जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी और साथ ही विकास, गुणवत्ता के मानकों और अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें