फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अनोखी प्रतियोगिता: मोबाइल से दूरी बनाकर बैठने वाले को मिलेगा पहला इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। तेज रफ्तार डिजिटल युग में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग सामाजिक और मानसिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। इसी समस्या से निपटने के लिए मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में गांववालों ने एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का नियम था कि प्रतिभागी बिना मोबाइल, बिना सोए और बिना उठे एक ही जगह पर बैठे रहें। शौचालय के लिए भी उठना मना था। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित कुल 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोई समय सीमा निर्धारित नहीं थी। जो प्रतिभागी अंत तक बैठे रहेगा, वही विजेता घोषित होगा। पहला इनाम एक साइकिल और 4,500 रुपये, दूसरा 2,500 रुपये और तीसरा 1,500 रुपये रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि इसका मकसद लोगों को यह एहसास कराना है कि मोबाइल से दूरी बनाकर जीवन में मानसिक शांति और फुरसत पाई जा सकती है। साथ ही परिवार के साथ समय बिताकर तनाव कम किया जा सकता है। पंजाब के कई जिलों से प्रतिभागी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर प्रतियोगिता में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें