फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरकार पर आरोप: केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले-केंद्र की योजनाओं में आप सरकार पैदा करती है रुकावट

Fri, 29 Dec 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। मेघवाल 2024 चुनाव और पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर जालंधर दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
जालंधर में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मेघवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को केन्द्र से मिलने वाले हर एक लाभ में मान सरकार रुकावट पैदा करती है, जिससे लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते। 
विज्ञापन


2024 चुनाव और पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इन दिनों जालंधर लोकसभा प्रवास पर हैं। पहले दिन उन्होंने जिला कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारियों और मंडलों के साथ की संगठनात्मक बैठक कर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रभारी संजीव खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व एमएलए इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व एमएलए अरुणेश शाकिर आदि उपस्थित हुए। 
विज्ञापन

अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आज हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओं को मुख्य रखते हुए देशहित में कई इतिहास कायम किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें