फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा में आवारा पशु के चपेट में आकर कार सवार दो युवकों की मौत

Mon, 22 Jul 2024 09:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। बरनाला रोड पर गांव डाला के पास रविवार शाम को एक कार के आगे आवारा पशु आने से कार का संतुलन बिगड़ने के कारण कार फुटपाथ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे, जो मोगा से गांव सिहना जा रहे थे। रास्ते में मोगा बरनाला रोड पर गांव डाला के पास कार के आगे अचानक से आवारा पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार फुटपाथ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 26 वर्षीय वरिंदर दास , 26 वर्षीय सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें