कपूरथला। गांव कड़ाल नौआबाद में एक किसान की मोटर से बिजली की तार चोरी कर पल्सर मोटरसाइकिल पर भाग रहे दो चोरों को गांव खेड़ा दोना के समीप लोगों की मदद से काबू किया गया। जहां पर कुछ लोगों ने उनकी मारपीट भी की। वहां पर मौजूद गांव के नंबरदार व अन्य लोगों ने चोरों को छुड़ाया। तभी एक चोर मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब हो गया। जबकि दूसरे चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल व चोरी की हुई तार बरामद हुई है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद