फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में दो महिलाएं भिड़ी, दोनों सिविल अस्पताल में दाखिल

Wed, 01 Mar 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - जेल में महिलाओं को होता है सप्लाई नशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में कान की बालियां उतारने को लेकर दो महिला बंदियों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई, इसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया गया है। एक पीड़ित महिला का आरोप है कि जेल में सुमित्रा नामक बंदी महिला अन्य महिलाओं को नशा सप्लाई करती है, इसके बारे में उसने जेल की महिला अधिकारी से शिकायत की थी। इसलिए उक्त आरोपी महिला ने उसके संग मारपीट की है।
बंदी पालो रानी वासी गुरुहरसहाए जिला फिरोजपुर ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। जेल में गांव लालचियां की रहने वाली सुमित्रा नामक एक महिला भी बंद है, जो अंदर महिला बंदियों को नशा सप्लाई करती है। उक्त महिला द्वारा नशा बेचने संबंधी जब उसे पता चला तो उसने जेल की महिला अधिकारी को सूचित किया। उक्त महिला अधिकारी ने कहा कि जब कोई सुमित्रा से नशा खरीद रहा हो तब उसे रंगे हाथों काबू करेंगे। पालो का आरोप है कि उक्त महिला अधिकारी ने सुमित्रा को बता दिया कि पालो रानी को तेरे बारे में सब कुछ पता चल गया है। पालो ने कहा कि जेल में बंद जब पूजा नामक एक महिला ने सुमित्रा से सात सौ रुपये का नशा खरीदा तो उसने महिला अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुमित्रा उससे गाली-गलौज करने लगी और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस वारदात में दोनों गंभीर रूप जख्मी हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल में दाखिल बंदी सुमित्रा का कहना है कि उस पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह वर्ष 2017 से हत्या के आरोप में बंद है। पालो रानी जबरदस्ती उसके कान से सोने की बालियां उतारने लगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सुमित्रा का कहना है कि वे न तो नशा करती है और न ही अंदर नशा बेचती है। पालो पर चार केस दर्ज हैं, यह नशा करती है। जेल अस्पताल का डाॅक्टर पालो का नशा छुड़वाने वास्ते रोजाना दवाई देता है। एक सवाल के जवाब में सुमित्रा ने कहा कि उन दोनों का आपस में झगड़ा हुआ है, दस महिला बंदियों के बीच झगड़ा नहीं हुआ है। उधर, इस संबंधी जेल के सुपरिटेंडेंट गुरनाम लाल से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें