फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 50 किलो चूरापोस्त के साथ दो तस्कर काबू

Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। मोगा सीआईए स्टाफ ने तलवंडी भंगेरिया से गांव रोली लिंक रोड पर दबिश देकर वरना कार सवार दो नशा तस्करों को 50 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया।
डीएसपी डी सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि जसपाल सिंह निवासी दोसांज और जसवीर सिंह उर्फ डड्डी निवासी कोटला मेहर सिंह वाला चूरापोस्त बेचते हैं। दोनों गांव तलवंडी भंगेरिया से गांव रोली की ओर जा रहे लिंक रोड पर अपनी सफेद रंग की वरना कार में चूरापोस्त बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ बताई हुई जगह पर दबिश देकर जसपाल सिंह और जसवीर सिंह को काबू किया। उनकी कार से 50 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें