फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में दो पिस्तौल, 250 ग्राम हेरोइन समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक आरोपी को 250 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है। एसपी (जांच) रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी (जांच) राकेश कुमार और डीएसपी पीबीआई/एनडीपीएस प्रेम सिंह के नेतृत्व में सीआईए प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार की टीम ने मंडियाला में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई तो गांव राजोवाल, जिला होशियारपुर निवासी अमृतपाल सिंह के पास से 250 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई। अमृतपाल से पूछताछ के बाद, नारायण नगर बहादुरपुर होशियारपुर निवासी अमन राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक क्रेटा कार और 32 बोर की पिस्तौल गोलियों समेत बरामद की गई। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें