संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा (कपूरथला)। शहर के होशियारपुर रोड के पास गांव रिहाना जट्टां के नजदीक ढाबे में स्थित कमरे में सो रहे व्यक्तियों की गैस चढ़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय हरदेव सिंह पुत्र रतन सिंह और कमल सिंह पुत्र सांई निवासी गांव बाहोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है। रावलपिंडी थाना के जांच अधिकारी महिंदरपाल ने बताया कि दोनों व्यक्ति उक्त ढाबे में काम करते थे और देर रात कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। इस दौरान अचानक दोनों को गैस चढ़ गई, साथ ही कंबल भी हादसे में जल गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं अस्तपाल के मेडिकल अफसर डॉक्टर नरेश कुंद्रा ने बताया कि दोनों की मौत गैस चढ़ने के कारण हुई है।