फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। स्थानीय न्यू सूरज नगरी निवासी एक व्यक्ति से करीब छह वर्ष पूर्व हुई लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में थाना नंबर दो की पुलिस ने दिल्ली निवासी एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित जरनैल सिंह पुत्र हरदित्त सिंह ने बताया कि दिसंबर 2014 में बृजभूषण पुत्र हरीश चंद व ऊषा मेहता पुत्री शरद चंद्र ने एक साजिश के तहत मोबाइल नंबर के माध्यम से उसके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। दोनों आरोपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रहने वाले हैं। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें