संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने सफरी इंटरनेशनल पैलेस में अवैध पिस्टल से हवाई फायर करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। इनसे दो पिस्टल, दो मैगजीन व कारतूस बरामद हुए हैं।
एक मुखबिर ने गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना दी कि हरमनजीत सिंह उर्फ बाबा निवासी चकपट्टी बालू बहादुर थाना कबीरपुर और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव बाउपुर थाना कबीरपुर के पास अवैध पिस्टल हैं। इस समय दोनों सफरी इंटरनेशनल पैलेस में हवाई फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस जब पैलेस के गेट पर पहुंची तो देखा उक्त दोनों युवक पिस्तौल पकड़े हवाई फायरिंग कर रहे थे।