संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी करणवीर सिंह उर्फ करण निवासी गांव चौगावा अमृतसर देहाती और सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव हेतम पुरा अमृतसर देहाती हथियारों की तस्करी करते हैं। विदेश से मंगवाए गए हथियारों के साथ लैस होकर गुमटाला बाईपास पर होली सिटी के नजदीक जा रहे हैं। सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 बोर के तीन विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए हैं। थाना कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने अपने हिरासत में लिया है। आरोपियों से अभी और पूछताछ जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा जल्द ही पुलिस कमिश्नर और डीजीपी पंजाब कर सकते हैं।