संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने दो आरोपियों को दो पिस्तौल, दो मैगजीन व चार कारतूस समेत काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध असलहा बेचते हैं।
थाना सदर जीरा पुलिस टी पॉइंट जीरा के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी अवैध असलहा बेचते हैं। इस समय दोनों बस्ती बूटे वाली के श्मशान घाट में बैठे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी दौरान 9 एमएम की दो पिस्तौल, दो मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान जिला फिरोजपुर के ममदोट के गांव रूहेला हाजी निवासी गुरप्रीत सिंह और जिला फाजिल्का के जलालाबाद के गांव जल्ला लक्खा के हिठाड़ निवासी विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।