संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ममदोट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को एक किलो तीन ग्राम हेरोइन और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
थाना ममदोट में तैनात एएसआई सतिंदरपाल सिंह गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सरबजीत सिंह उर्फ बंटी और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश हेरोइन बेचते हैं। ये दोनों गांव राऊके हिठाड़ के निवासी हैं। मुखबिर ने बताया कि वे हेरोइन लेकर खाईफेमीकी के पास नहर के रास्ते टी-पॉइंट आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक किलो तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और बाइक जब्त कर मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अन्य तस्करों का पता चल सके।