फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गांव के लोगों से परेशान हो युवक ने जहर निगल बनाया वीडियो, मौत

Thu, 29 Jun 2023 09:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। थाना सदर के अंतर्गत गांव गोसल के एक 25 वर्षीय युवक के जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद एक वीडियो वायरल की है, जिसमें उसने सुसाइड करने के कारणों के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के नाम का खुलासा किया है।
विज्ञापन

मृतक युवक सुखपाल सिंह के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से आलू का हिसाब-किताब था। जिसके चलते मृतक सुखपाल ने उन्हें अपने खाली चेक भी दिए हुए थे, लेकिन हिसाब खत्म हुए 3-4 साल हो गए थे, लेकिन उक्त आरोपी ने सुखपाल के चेक वापस नहीं कर रहे थे, बल्कि 12 लाख की रकम उसके चेक में भरकर उसे परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर सुखपाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुखपाल ने मरने से पहले अपनी वीडियो भी बनाई है। दूसरी ओर मृतक सुखपाल के पिता के बयान पर थाना सदर प्रभारी सोनमदीप कौर ने मामले की तुरंत जांच करते हुए दो लोगों सतनाम सिंह व जगतार सिंह निवासी गांव जल्लोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें