संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। जीरा की शराब फैक्टरी को बंद करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार अबोहर सीतो रोड पर गांव काला टिब्बा के पास टोल प्लाजा पर दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्काजाम किया। इस मौके पर अपने संबोधन में ब्लाक प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि जीरा की शराब फैक्टरी को बंद करवाने वाले किसानों पर झूठे परचे किए जा रहे हैं जिनको रद्द करवाने और इस शराब फैक्टरी को बंद करवाने के लिए यह धरना लगाया गया है।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि शराब की फैक्टरी को पक्के तौर पर बंद करते हुए पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा टोल टैक्स के खिलाफ पक्के मोर्चे लगाने वाले किसान मजदूर संगठनों के समर्थन में ही वीरवार को टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया गया है। इस मौके पर गुरमेल सिंह, बघेल सिंह, मेजर सिंह, महिमन सिंह, सोहन सिंह, अमरजीत, बलवीर सिह, गुरमेल सिंह तथा रतनदीप मौजूद थे।
फोटो एबीआर 3 - अबोहर के सीतो रोड स्थित टोल प्लाजा पर धरना लगाए किसान।