नंगल। नंगल के मोहल्ला इंदिरा नगर में रहने वाली एक 13 वर्षीय दो बेटों की मां ने श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समापत कर ली। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार महिला बीते कई वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान चली आ रही थी जिसका उपचार डीएमसी अस्पताल लुधियाना ने चल रहा था। ख्वाजापीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार ने नहर में तैरती एक शव देखा तो उसने अपने सहयोगी दोस्तों के साथ मिल कर कड़ी मशक्कत कर इसे पुलिस की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंसपेक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि मृतका की पहचान रजिंद्र कौर निवासी इंदिरा नगर के तौर पर हुई है। संवाद