फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: घात लगाए बैठे तीन युवकों ने की ऑटो चालक के साथ मारपीट

Tue, 15 Sep 2026 11:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। बस स्टैंड के बाहर एक ऑटो चालक पर हथियारों से हमला किया गया है। घायल चालक राजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राजू मोहल्ला धर्मकोट का निवासी है। उसने बताया कि एक युवक ने उसे रविदास अस्पताल पलाही रोड जाने के लिए रोका था। अस्पताल के पास पहुंचने पर सवारी ने कुछ और आगे जाने को कहा। आगे पहुंचने पर वहां पहले से तीन युवक घात लगाकर बैठे थे। उन युवकों ने राजू पर हथियारों से हमला कर बुरी तरह मारपीट की। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को देखकर हमलावर मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। हमलावरों की मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थीं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें