संवाद न्यूज एजेंसी
कीरतपुर साहिब। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक इनोवा कार भी बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निवासी हैं। इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक जशनदीप सिंह मान के निर्देश पर की गई। पुलिस को नशा तस्करी की सूचना मिली थी। गांव भगवाला के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार से अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल उर्फ मोती, सुभाष चंद्र और बीरू के रूप में हुई है। पुलिस अफीम के स्रोत और आगे की सप्लाई के बारे में जांच कर रही है। राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है।