फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 863 ग्राम आइस ड्रग संग तीन आरोपी काबू

Sat, 04 Oct 2025 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने 863 ग्राम आइस ड्रग के साथ तीन आरोपी पकड़े हैं। थाना सदर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रमनदीप सिंह (22) निवासी हबीबके हेरोइन बेचता है। उसके पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर रमनदीप को काबू किया। तलाशी दौरान उसके पास से 836 ग्राम आइस ड्रग, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि उसके संबंध पाकिस्तानी तस्कर अली हैं। उससे संपर्क करके आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाता था। रमनदीप ने मोबाइल के माध्यम पाकिस्तानी तस्कर से वाइस मैसेज व चैट से कई बार संपर्क किया है। पूछताछ में पता चला कि रमनदीप ने शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर पिंदर सिंह व शविंदर सिंह निवासी दान सिंह वाला, जिला बठिंडा को आइस ड्रग देनी थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि रमनदीप के खिलाफ पहले दो मामले फाजिल्का व एक मोहाली थाना में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें