फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के मिनट बेचने वाला तीसरा मुलाजिम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। विजिलेंस ब्यूरो ने रोडवेज की बसों के मिनट बेचने वाले अधिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। दो पूर्व इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब रोडवेज सुपरवाइजर को किया काबू किया है। आरोपी रोडवेज के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत के जरिये रिश्वत लेकर बस अड्डे से सरकारी बसों के रवानगी के मिनट बेचकर निजी बसों को लाभ दिलाने का काम करता था। पकड़े गए मुलजिम की पहचान जालंधर बस स्टैंड के सुपरवाइजर सतनाम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी रिश्वतखोरी के आरोपों के अंतर्गत दर्ज केस में भगोड़ा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब रोडवेज के कुछ मुलाजिमों पर निजी बसों को फायदा पहुंचाने के लिए बस अड्डे से सरकारी बसों के चलने का समय बदलकर निजी बसों को फायदा दिला रहे थे। विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन, अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत 2021 में केस दर्ज किया था। जिसमें आरोपी की तलाश थी। आरोपी को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है। रोडवेज का एक मिनट 40 रुपये बेचने के गोरखधंधे का खुलासा अमर उजाला ने किया था, जिसके बाद से विजिलेंस ब्यूरो मामले में काफी गंभीर है। जहां पुराने मामलों में रोडवेज के अधिकारियों की गिरफ्तारी तेज हो गई है। वहीं विजिलेंस ने तमाम रोडवेज के बस अड्डों पर जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें