जालाबाद (फिरोजपुर) के गांव ठठेरा में दुकान से चोरी हुई शराब और दीवार टूटी हुई।
- फोटो : FIROZPUR
गांव ठठेरा में चोरों ने ठेके की दीवार में सेंध लगाकर हजारों रुपये की शराब चोरी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
मालिक दीपू नागपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें सेल्समैन की काल आई कि गांव ठठेरा स्थित शराब ठेके में चोरी हो गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दीवार टूटी थी। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। 24 मार्च को ठेके पर तैनात कर्मचारियों ने स्टॉक की जानकारी दी गई थी। कर्फ्यू के कारण शराब की बिक्री नहीं हुई थी। उन्होंने बताया चोरी गई शराब की कीमत लगभग 65 हजार रुपये है। थाना अमीर खास के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।