पठानकोट। सुजानपुर के कश्मीरी मोहल्ला में सैर कर घर लौट रही महिला के टॉप्स छीनकर झपटमार फरार हो गए। थाना सुजानपुर पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल सवारों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कश्मीरी मोहल्ला निवासी शोभा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को वह सैर के लिए घर से निकली थी। वापसी पर जैसे ही वह पुरी अस्पताल के पास जिम के सामने पहुंची तो पीछे से 2 बाइक सवारों में एक ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया और दूसरे ने उसके कानों से टॉप्स झपट लिए। जिससे उसके कान लहूलुहान हो गए। महिला ने बताया कि उसके टॉप्स करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के हैं। थाना सुजानपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया और आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं। एसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि जल्द ही झपटमारों को ट्रेस कर लिया जाएगा।