फिरोजपुर। शहर के मलवाल रोड स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह में शराब को लेकर हुए झगड़े में बारातियों ने होटल के मालिक को पीट दिया। इसके बाद हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। वारदात बुधवार देर शाम घटी है। होटल में शादी समारोह चल रहा था। बारात कोटईशेखां जिला मोगा से आई थी। समारोह में शराब परोसी जा रही थी। शराब कम पड़ गई। होटल मालिक ने शराब नहीं दी गई। इसी बात पर शराबी बारातियों ने होटल के मालिक को पीटना शुरू कर दिया। होटल के मुलाजिम बारातियों को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। थाना सिटी के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।