फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रिमांड पर लाया वाहन चोर पुलिस को चकमा देखकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना इस्लामाबाद में रिमांड पर लाया वाहन चोर पुलिस को चकमा देखकर भाग गया। पुलिस चौकी कबीर पार्क में एएसआई परविंदर कुमार के अनुसार 2 नवंबर को पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सामने गुरु तेग बहादुर नगर कबीर पार्क से अमित जोत सिंह और अरमान प्रीत सिंह निवासी गांव झबाल जिला तरन रन को गिरफ्तार किया था। चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया था। केस दर्ज कर पूछताछ की गई। इस दौरान तीसरे आरोपी अवतार सिंह निवासी झब्बाल का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर अवतार सिंह का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस चौकी में आरोपी ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। बाथरूम जाने के लिए उसे पुलिस चौकी की हवालात से बाहर निकाल कर लाया गया। वह हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर भाग गया। थाना इस्लामाबाद में फरार हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। अगर लापरवाही सामने आए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें