संवाद न्यूज मोगा
मोगा के कोटकपूरा बाइपास में स्थित बाबा शिवमनाथ डेरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाबा के पास आए एक बुजुर्ग महिला को लगी ऑक्सीजन को बाबा ने हटाने का दावा किया कि वह महिला को पूरी तरह ठीक कर देगा। भरे दरबार में उसने अपने टोटके से महिला की नाक पर लगी ऑक्सीजन सिलेंडर की नली उतरवा दी लेकिन महिला की तबियत बिगड़ने लगा और शास लेने में दिक्कत आने लगे यह देखकर बाबा ने सफाई दी कि आज बाबा उसे कोई रास्ता नहीं दिखा रहा। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो ऑक्सीजन की नली दोबारा लगवा दी। फिर बाबा ने कुछ टोटके बताकर कहा कि ये करना। महिला ठीक हो जाएगी। बाबा शिवम नाथ का मोगा में कोटकपूरा बाइपास के पास डेरा चलाते हैं। वीडियो वायरल होने पर बाबा ने सफाई दी कि महिला चंडीगढ़ से उनके पास आई थीं। वह पिछले पांच साल से सांस लेने की समस्या से जूझ रही थीं और ऑक्सीजन पर थीं। बाबा शिवम नाथ ने कहा कि हमने उनके लिए दुआ की थी और करीब 10 मिनट के लिए उनका ऑक्सीजन पाइप हटाया गया था। इसके बाद उन्हें बताया गया कि जिस डॉक्टर के पास उनका इलाज चल रहा है, उनसे परामर्श लेकर ही ऑक्सीजन पूरी तरह हटाएं।