फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या: भाभी के साथ लिव इन में रहने वाले को पसंद नहीं था उसका छह साल का बेटा, पीटकर मार डाला

Sat, 16 Aug 2025 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर

सार

फलुही जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश का राहुल कुमार गढ़शंकर में रघविंदर सिंह पुन्नी निवासी रावलपिंडी के खेतों में ट्यूबवेल के कमरे में रहता था। राहुल ने अपने फुफेरे भाई की पत्नी सीतू को साथ रखा था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने लिव-इन में रहने वाली महिला के छह वर्षीय बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी और फिर खुद ही उसे अस्पताल ले गया। पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



राहुल कुमार निवासी फलुही (थाना धनघटा, जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश) से आकर गढ़शंकर में रह रहा था। वह यहां रघविंदर सिंह पुन्नी निवासी रावलपिंडी के खेतों में ट्यूबवेल के कमरे में रहता था। राहुल ने अपने फुफेरे भाई की पत्नी सीतू को साथ रखा था। सीतू का 6 वर्षीय बेटा फरियात और डेढ़ वर्षीय बेटी सोनाक्षी भी साथ ही रहते थे।


राहुल फरियात को पसंद नहीं करता था जिसके चलते चार-पांच दिन पहले राहुल ने फरियात को पीट कर उसकी बाजू तोड़ दी थी। इसके बाद 13 अगस्त को शाम करीब छह बजे सीतू दवाई लेने गई तो पीछे से राहुल फरियात से मारपीट करने लगा और जोर से उसकी छाती पर मुक्का मार दिया। इसके बाद राहुल खुद ही फरियात को सिविल अस्पताल ले गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने फरियात को मृत घोषित कर दिया। वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन



एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि फरियात की हत्या करने के आरोप में राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और राहुल के खिलाफ हत्या के आरोप में बीएनएस 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे रात में पेश किया जहां से उसे पुलिस निर्माण पर सौंप दिया गया। राहुल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें