फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लाॅरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला काबू

Tue, 07 Nov 2023 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने बैंक से रिटायर हुए अफसर को लाॅरेंस बिश्नोई के नाम से वाटसएप मैसेज कर धमकी देकर चार लाख रुपये की मांग की। अफसर को बार-बार मैसेज करने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ही मोहल्ले में रहने वाले हरिंदर सहगल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में मोगा एसएसपी जे एलेचेलियन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मोगा के परवाना नगर के रहने वाले वरिंदर खेड़ा नाम के रिटायर बैंक अफसर को वाटसएप पर लाॅरेंस के नाम से 4 लाख की रंगदारी मांगी। आरोपी को पता था कि वरिंदर खेड़ा बैंक से रिटायर हुए हैं और डर कर पैसा दे सकते हैं। हरिंदर सहगल कुछ माह पहले नशे का आदी हो गया था इसलिए उसने चार लाख मांगे। हरिंदर सहगल को गिरफ्तार करके मंगलवार को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें