तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। तीन दिन से लापता 55 वर्षीय निधान सिंह का शव गांव कोट करोड़ कलां स्थित सेवा केंद्र के पास छप्पड़ से बरामद हुआ। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। पिछले तीन दिन से घर से लापता था। मंगलवार को उसका शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। थाना इंचार्ज गुरतेज सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। वैसे पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि निधान सिंह शराब पीने का आदी था, शायद नशे में धुत्त होने के कारण छप्पड़ में गिर गया हो। संवाद