फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंध्ार में अकाली नेता की गिरफ्तारी के लिए धरना

Sun, 22 Nov 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर गुरचरण सिंह नरूला के बेटे एवं अकाली नेता उज्ज्वल सिंह नरूला की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पीड़ित पक्ष सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया इसके कारण उसके हौसले बुलंद हैं और उसने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया है।

प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाया। एसीपी ने आश्वासन दिया कि उज्ज्वल नरूला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शुक्रवार को बस्ती गुजां के रहने वाले दीपक ने जहर निगल लिया था। आरोप था कि शिअद नेता  उज्ज्वल नरूला उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है।

उनका एक भाई पहले भी इससे तंग आकर खुदकुशी कर चुका है और पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया इसलिए उसको भी जहर निगलना पड़ा।

एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि उज्ज्वल नरूला के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। उसकी तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।

शुक्रवार वाले केस में दीपक ने अभी बयान कलमबद्ध नहीं करवाए हैं। बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे हाईवे जाम


शिअद नेता उज्ज्वल नरूला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि सेना ने कमिश्नर यूरिंदर हेयर को सोमवार तक की चेतावनी दी है।

सेना के प्रधान नवविकास शिंपू ने कहा कि उज्ज्वल नरूला के खिलाफ खुदकुशी का पहले से केस दर्ज है। एक भाई खुदकुशी कर चुका है और पुलिस उसको क्लीन चिट देने जा रही है।

इसी कारण उसके हौसले बुलंद हैं। सोमवार तक नरूला अगर गिरफ्तार नहीं हुआ तो दिल्ली अमृतसर हाईवे पर यातायात ठप किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें