मुक्तसर के रेलवे स्टेशन पर धरने में शामिल आढ़तिया एसोसिएशन के सदस्य व किसान। संवाद
- फोटो : MUKTSAR
कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर पांच दिन से धरने पर डटे किसानों के समर्थन में मंगलवार को आढ़तिया एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे। आढ़तियों ने किसानों को फल बांटे। 31 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर किसान रेलवे स्टेशन पर व ट्रैक पर पक्का मोर्चा जमाए बैठे हैं। मंगलवार को धरने में आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजिंदर बांसल बब्बू, सचिव रणजीत सिंह मक्कड़, हैप्पी गर्ग, पप्पू यादव, बलदेव सिंह, रवि डंडेवड किसानों को समर्थन देने पहुंचे। किसानों ने रेलवे स्टेशन को ही पक्का रैन बसेरा बना रखा है। रात रेलवे ट्रैक पर बिछाए गद्दों पर बिता रहे हैं। वहीं कार सेवा वालों की तरफ से उन्हें लंगर मुहैया कराया जा रहा है। चाय के लिए दूध गांवों से आ रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार ये कानून रद्द नहीं करेगी, तब तक वह डटे रहेंगे।