फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भावों को व्यक्त करने का एक सफल साधन हैः बबीता

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिन्दी विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में स्वरूप बबीता कलेर (विशेष सचिव राजस्व और पुनर्वास, चंडीगढ़) और रवींद्र शुक्ल (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दी साहित्य भारती) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इस सात दिवसीय कार्यशाला से श्रोताओं को काफी लाभ होगा। मुख्यातिथि बबीता ने कहा कि हिंदी आपस में बातचीत करने और भावों को व्यक्त करने का एक साधन है। मुख्यातिथि रविंद्र ने हिंदी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मुख्य वक्ता मुकेश शर्मा (अध्यक्ष, विश्व भाषा अकादमी) ने हिन्दी को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर डॉ. किरण खन्ना, डॉ. जनारधन ,डॉ. शुचि माकन और डॉ. अनुशोभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें